गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के 2.95 लाख लाथार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा। लखनऊ के लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला मुफ्त सब्सिडी वितरण घोषणा की। मुख्यमंत्री के शुभारंभ के कार्यक्रम सजीव प्रसारण एनेक्सी भवन में किया गया। जिला पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमुत्री द्वारा ज्यों ही सब्सिडी वितरण की घोषणा की। एनेक्सी भवन तालियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सजीव प्रसारण के बाद मुख्य अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने 10 लाभार्थियों को सब्सिडी का प्रतिकात्मक चेक वितरित किया।जिला पूर्ति अधकारी अजय सिंह ने बताया कि लाभार्थी को पहले बुकिंग कर नगद भुगतान करके सिलिंडर लेना होगा। यह भी प...