Gorakhpur News: दीक्षांत समारोह के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक, धक्का-मुक्की, इंस्पेक्टर कैंट निलंबित
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री और कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के बीच तीखी बहस होने से कुछ देर के लिए मौके पर तनाव का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, दीक्षांत समारोह में शामिल होने के उद्देश्य से एबीवीपी के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश संबंधी नियमों के तहत पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.