Gorakhpur News: दीक्षांत समारोह : कर्मचारियों को आमंत्रण न मिलने पर रोष
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीक्षांत समारोह को लेकर कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। कुलसचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों को दीक्षांत समारोह का आमंत्रण पत्र नहीं दिया जा रहा है, जबकि विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। संघ का आरोप है कि प्रशासन का यह रवैया कर्मचारियों की उपेक्षा को दर्शाता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कर्मचारी संघ पूर्व में भी विभिन्न माध्यमों से इस मुद्दे को उठाता रहा है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। कर्मचारी संघ ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि शीघ्र ही आम सभा की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति और संभावित कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गोरखपुर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह के दौरान ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.