गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बेलवादाखिली गांव में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक पर लाठी-डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पिता रामसुमेर की तहरीर पर पुलिस ने मारकण्डे पुत्र त्रिवेणी के खिलाफ धारा 115(2), 131 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। रामसुमेर ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र श्याम मोहन मानसिक रूप से दिव्यांग है। 31 अगस्त की शाम वह गांव के रास्ते से पिंटू के बगीचे के पास पुलिया की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मारकण्डे ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कुंजा ग्रांट में युवक से लाठी-डंडे से मारपीट मारपीट में श्याम मोहन के पैर में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा, जबकि दाहिने हाथ में चोट और सूजन आ गई। शोर सुनकर ग्...