Gorakhpur News: दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मोबाईल कोर्ट 29 सितंबर को
गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दिव्यांगजनों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अब 29 सितंबर को तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। पहले यह 28 सितंबर को आयोजित होना था। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दिव्यांगजन अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं जानकारी उपलब्ध कराना तथा स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.