गोरखपुर, नवम्बर 21 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज हत्या के मामले में कैंपियरगंज पुलिस ने पति समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में शालू निषाद, उसके पिता हरिराम प्रसाद और सावित्री उर्फ सुभावती देवी शामिल हैं। तीनों को लक्ष्मीपुर द्वितीय टोला गजरहिया गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ थाना कैम्पियरगंज में धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...