Gorakhpur News: दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महतौपार (नेवादा) गांव की विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बड़हलगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में महतौपार निवासी गुड़िया ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से अरविंद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही पति, सास, ससुर और भसुर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। महिला की 16 माह की बेटी है। गुड़िया का आरोप है कि पति मायके से दोपहिया वाहन की मांग पूरी कराने के लिए उस पर दबाव बनाता था। मायके की आर्थिक स्थिति कमज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.