गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर‌ में कसाब टोला (लालगंज मुहल्ला) निवासी विवाहिता के पिता इनामुल हक ने बताया है कि उनकी बेटी कनिज फातिमा का विवाह सितंबर 2025 को मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मलिक टोला, नई बस्ती निवासी इशरारूल हक से हुआ था। अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद और अन्य सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में नकदी और चार पहिया वाहन की मांग करने लगे।आरोप है कि बेटी के गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध किया और गर्भपात की दवा दे चार...