Gorakhpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरोहिया ग्राम सभा के जोगीचक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तालगढ़ेला निवासी रिया की शादी 17 मई 2024 को जोगीचक निवासी सचिन से हुई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद पति और सास छोटी-छोटी बातों को लेकर ताना मारने लगे और दहेज में रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर दोनों ने गालीगलौज और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद रिया मायके पहुंची और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति सचिन और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। सास का नाम अज्ञात बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.