Gorakhpur News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, पति समेत पांच पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के नेवरा गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नेवरा गांव निवासी करिश्मा यादव ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले अजय यादव पुत्र रामप्रवेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति अजय यादव, सास सोनमती देवी, ससुर रामप्रवेश यादव, जेठ अमित यादव उर्फ पप्पू यादव और जेठानी रेनू देवी दहेज को लेकर उन्हें प्रताड़ित करते थे। ससुराल के लोग आए दिन उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे तथा उन्हें घर से बाहर निकाल देते थे। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.