गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा ब्लॉक परिसर में भूजल सप्ताह के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी में उपस्थित सचिव, पंचायत सहायक सहित अन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पृथ्वी और मानव जीवन के लिए जल और वृक्ष जरूरी है। इसके लिए सभी लोग जल संरक्षण और वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई जा रही है, जिससे लोगों को अवगत कराएं। एडीओ पंचायत सभाजीत यादव ने कहा कि अधिकांश पंचायत सहायक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे है, जिसके तहत कई लोगों को नोटिस जारी कराया गया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भूजल संरक्षण सप्ताह : बूंद-बूंद पानी बचाने का लिया संकल्प साथ ही सभी लोग अपना अनुबंध पत्र भी जरूर बनवा लें। इस अवसर पर ब्लॉक प्र...