गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। नौकायन क्षेत्र में विकसित नया सवेरा फेज एक और फेज दो के बीच अस्थाई दीवार होने से एक दूसरे फेज तक नहीं पहुंचा जा सकता है। तालफ्रंट विकसित करने की योजना के तहत दोनों फेजों को जोड़ने के लिए पहले वाहनों के संचलन पर नियंत्रण लगाया जा रहा हैं। इसके लिए जीडीए ने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सामने बुलार्ड लगा दिए हैं, ताकि इस हिस्से में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके। जीडीए ने दावा किया है कि दशहरा तक अस्थायी दीवार हटाकर फेज एक से फेज दो तक पहुंच उपलब्ध करा दिया जाएगा। नया सवेरा फेज एक करीब एक हजार मीटर लंबा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: लोकापर्ण के चार माह बाद भी इको पार्क अधूरा, टूटे हैं झूले वहीं फेज दो को प्राणि उद्यान के समानांतर करीब 1700 मीटर में विकसित किया गया है। फे...