गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) द्वारा विकसित धुरियापार में केयान ग्रुप, आदाणी सीमेंट को जमीन का आवंटन होने के बाद कुछ और बड़ी यूनिटों के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हिमाचल की दवा कंपनी भी धुरियापार में 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव गीडा को दिया है। इसके पहले आर्बिट ग्रुप की तरफ से स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली यूनिट के लिए 400 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया था। गीडा क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल उद्योग को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बड्डी क्षेत्र की दवा कंपनी सिमबायोटेक थेराप्यूटिक्स प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर में करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश कर दवा निर्माण इकाई स्थापित करेगी। 26 साल पुरानी कंपनी ने इसके लिए 300 एकड़ भूम...