Gorakhpur News: दवा चढ़ाने के दौरान नस में हुई एलर्जी, डॉक्टरों ने किया इलाज
गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के डॉक्टरों ने एक मरीज में कैंसर और प्रतिरक्षा संबंधी बीमारियों के इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाली दवा रिटुक्सिमैब के दुष्प्रभाव का असामान्य मामला दर्ज किया है। दवा चढ़ाने के दौरान मरीज के हाथ की नस में एलर्जी के कारण सूजन आ गई। नस के रास्ते हाथ पर लाल धारियां उभर आईं और तेज खुजली (सुपरफिशियल फ्लेबाइटिस) होने लगी। डॉक्टरों ने समय रहते इलाज किया तो मरीज की स्थिति सामान्य हो गई। इस मामले को एम्स के त्वचा रोग विभाग के डॉक्टरों ने इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित किया है। डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि 37 वर्षीय मरीज को डेढ़ साल पहले पेम्फिगस वल्गेरिस नाम की त्वचा संबंधी बीमारी हुई थी। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली त्वचा की कोशिकाओं पर हमला करने लगती है और शरीर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.