Gorakhpur News: दरवाजे पर बैठे युवक से मारपीट, केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के पुराना गोला मोहल्ले में घर के दरवाजे पर बैठे युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। हमले में युवक के सिर में चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने धारा 110 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुराना गोला मोहल्ला निवासी वितक खान ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.