Gorakhpur News: दंगल में दिखा दम : विवेक, प्रशांत, अनुज और मुकुल ने जीता स्वर्ण
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम। शहीद रवीन्द्र सिंह एवं भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में सहजनवा के मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन नंदिनीनगर के विवेक यादव, गाजियाबाद के प्रशांत, गाजीपुर के प्रद्युम्न यादव, मेरठ के मुकुल और अभयराज अहलावत और बागपत के अनुज ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्णिम विजय हासिल की। पुरुषों के 125 किलोभार वर्ग के फ्री स्टाइल स्पर्धा में गाजियाबाद के प्रशांत ने सुनहरा दांव लगाया। शामली के सूरज ने रजत पदक और लखनऊ के अर्जुन सिंह और बागपत के मयंक तोमर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। 86 किलोभार वर्ग में बागपत के अनुज अव्वल रहे। गौतमबुद्धनगर के अंकित यादव ने रजत, कानपुर नगर के बलराज और लखनऊ के अर्जुन ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.