Gorakhpur News: थाने के पास हाईप्रेशर गैस पाइपलाइन में रिसाव, आग जलाने पर रोक
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाने से चंद कदम की दूरी पर रविवार को हाईप्रेशर पीएनजी पाइप लाइन के चैंबर से गैस रिसने लगी। गैस की तेज दुर्गंध आसपास की दुकानों और झोपड़ियों तक फैल गई। खतरे को देखते हुए मौके पर पहुंची टोरेंट गैस की टीम ने आसपास आग नहीं जलाने की हिदायत दी। देर शाम तक रिसाव पूरी तरह बंद नहीं हो सका था। तकनीकी टीम खराब वाल्व बदलने में जुटी रही। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन के किनारे से गुजर रही यह अंडरग्राउंड पाइपलाइन गुलरिहा से भटहट तक गई है। चैंबर के वाल्व में खराबी को रिसाव की वजह बताया जा रहा है। टोरेंट गैस के प्रतिनिधियों और तकनीशियनों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम किए। आसपास के दुकानदारों और झोपड़ी में रहने वाले लोगों को सतर्क करते हुए किसी भी तरह की आग नहीं जलाने को कहा गया।
स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.