Gorakhpur News: थाना चौराहे पर खड़े ऑटो में चालक का शव मिला, बीमारी व नशे से मौत की आशंका
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना चौराहे पर खड़े एक ऑटो में चालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बीमारी और नशे की लत के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुदीप पुत्र स्वर्गीय लालजी, निवासी बिशनपुर, थाना खजनी के रूप में हुई है। वह सहजनवा थाना चौराहे से ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार शाम उसका ऑटो सड़क किनारे खड़ा था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों ने झांककर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सुदीप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.