Gorakhpur News: थाई मांगुर मछली पालकों के खिलाफ दी तहरीर
गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कैम्पियरगंज के खजुरगावां में तीन स्थानों पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पालन करते हुए पाए जाने पर मत्स्य विभाग ने संबंधित पालकों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कैंपियरगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। कैंपियरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने तहरीर मिली है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मत्स्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद तालाबों की जांच में थाई मांगुर मछलियां मिलने के बाद ग्रामणों के सहयोग से गड्ढा खोदकर उन्हें नष्ट कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.