गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग में एम्बुलेंस संचालन में लापरवाही का मामला थम नहीं रहा है। ताजा मामला उरुवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को पीएचसी पर गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को एम्बुलेंस के लिए एक घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मरीज स्ट्रेचर पर खुले आसमान के नीचे तड़पता रहा। बेलघाट पीएचसी ने एम्बुलेंस का प्रबंध कराया। तब जिला अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उरुवा के पहाड़पुर निवासी 65 वर्षीय राजकुमार गुप्ता शुक्रवार की दोपहर छत से गिर गए। उनके सिर में चोट लगी। सिर फट गया। मुंह से भी खून निकला। रीढ़ की हड्डी के साथ ही शरीर के आंतरिक अंगों में चोट लगी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पीएचसी उरुवा ले गए। परिजनों ने बताया कि वे लोग मर...