गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर। नवरात्र और विजयदशमी पर महानगर के चौक-चौराहे नए रंग-रूप में नजर आएंगे। नगर आयुक्त के निर्देश पर निर्माण विभाग नेप्रमुख चौराहों की मरम्मत और सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया है। चौराहों की खराब स्थिति को दुरुस्त करने के साथ आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं। सुंदरता बढ़ाने के लिए गमले भी रखे जा रहे हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले लोगों की आवाजाही भी बढ़ती है। ऐसे में व्यवस्थित और रोशनी से जगमगाते चौराहे महानगर को बेहतर स्वरूप देंगे। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूजा पंडालों में डबल शिफ्ट में साफ-सफाई कराने का निर्णय यह भी पढ़ें- Katihar News: दुर्गापूजा पर साफ-सफाई व रोशनी की रहेगी बेहतर व्यवस्था

हिंद...