गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। त्योहार के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति के बिजली निगम के दावे शुक्रवार को धरे रह गए। शहर के कई इलाकों में हजारों परिवारों को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। त्योहार को देखते हुए बिजली निगम ने पहले से निर्बाध आपूर्ति और फाल्ट होने पर तत्काल बिजली बहाल करने के दावे किए थे। लेकिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती ने इन तैयारियों की पोल खोल दी। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े करीब एक हजार से अधिक परिवारों को शाम करीब 4:45 बजे से देर शाम सात बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जन्माष्टमी पर भी अंधेरे में डूबे तमाम गांव त्योहार के दिन लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घ...