Gorakhpur News: त्योहारों से पहले महंगी होने लगी चीनी, 250 रुपये तक कीमतें बढ़ीं
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही चीनी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। गुरुवार को चीनी 5100 से लेकर 5200 रुपये प्रति कुंतल तक बिकी। चीनी के कारोबारियों का मिलों पर मनमानी का आरोप है। चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी से मिठाई के बड़े कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने वाला है। पिछले दिनों चीनी की कीमतें थोक में 6400 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गई थीं, लेकिन सरकार की सख्ती से कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। कीमतें दोबारा 4800 रुपये कुंतल तक पहुंच गई थी। चीनी के एक थोक कारोबारी का कहना है कि मिल की चीनी ब्रोकर के जरिए सेल होती है। ब्रोकर मिल के रेट से 250 से 300 रुपये अतिरिक्त डिमांड कर रहे हैं।
चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी मिलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.