Gorakhpur News: तोड़कर नई बनाने पर ही चलने लायक होगी वाराणसी हाईवे की सर्विस रोड
गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। करीब दशक पहले बने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड वाहनों के दबाव की वजह से कमजोर पड़ रही और बार बार मरम्मत के बावजूद टूट जा रही है। कहीं गड्ढे में वाहन के पहिए हिचकोले खा रहे हैं तो कहीं गड्ढे भरने के निशान से वाहनों के पहिए उछल रहे हैं। ऐसी स्थिति इसलिए है कि पहले सर्विस रोड कम क्षमता की बनी था, जबकि अब भारी वाहनों के साथ अन्य वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इस समस्या को समझने के बाद एनएचएआई अधिकारियों ने लोड सर्वे (एमएसए) कराने का निर्णय लिया है ताकि आवश्यकता के अनुसार सड़क मजबूत बनाई जाए। गोरखपुर वाराणसी हाईवे में सर्विस रोड की स्थिति सबसे अधिक खराब है। 2018-19 में सर्विस रोड बनी तो उसकी क्षमता 10 एमएसए थी, जबकि अधिकारियों के अनुसार अब इस पर दोगुना भार हो गया है। यहीं कारण है कि सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.