गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात शराब पीने से रोकने पर कुछ युवकों ने टोल कर्मचारियों से मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने शौचालय में तोड़फोड़ करने के बाद मौके पर पहुंचे सहायक प्रबंधक पवन कुमार शर्मा पर भी हमला कर दिया। उन्हें दांत से कई जगह काटकर घायल कर दिया गया। घायल सहायक प्रबंधक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात दो बाइक से तीन लोग टोल कार्यालय के बगल में शौचालय के पास बैठकर शराब पी रहे थे। सफाई कर्मचारी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे उससे मारपीट करने लगे। आरोपियों ने शौचालय के दरवाजे और खिड़कियो...