Gorakhpur News: तेज हवा और बारिश से गिरा पेड़ और विद्युत पोल
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में सोमवार की रात करीब 8 बजे तेज हवा और बारिश होने से ग्राम प्रधान वेद पासवान के मकान के पास रामपुर बुजुर्ग बरसैना मार्ग पर बहलोल का पेड़ और विद्दुत तार गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया। सोनबरसा चौकी की पुलिस और ग्राम प्रधान ने पेड़ कटवाकर डाल को किनारे कराया तब जाकर रास्ता बहाल हुआ। उसी समय तेज हवा और बारिश से रामपुर बुजुर्ग चौराहे के विश्वम्भरपुर रोड पर गुड्डू प्रजापति के चाय के दुकान के पास एक विद्दुत पोल और रामनिवास कश्यप के दुकान के पास एक विद्दुत पोल और प्रेम नारायण सिंह के मकान के पास टावर के पास लगा एक विद्दुत पोल और तार गिर गया। तेज हवा और बारिश से यहीं पर एक नीम का पेड़ भी गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.