Gorakhpur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो विज्ञापन पोल से टकराई, डिवाइडर पर चढ़ी
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान । एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट स्थित गुरंग तिराहा के पास रविवार रात करीब 7:45 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे विज्ञापन पोल से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। एयरबैग खुलने और सीट बेल्ट लगे होने से बड़ा हादसा टल गया। स्कॉर्पियो मोहद्दीपुर से तमकुहीराज, कुशीनगर जा रही थी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान लदा था। चालक धनेश कुमार गुप्ता समेत तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि विज्ञापन पोल टेढ़ा हो गया और डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे से आ रही डिजायर कार भी स्कॉर्पियो से टकरा गई। सूचना पर एम्स थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय और नंदानगर एयरफोर्स चौकी प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.