Gorakhpur News: तेज रफ्तार बाइक पंपिंगसेट से टकराई, धू-धूकर जली
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोहरपुरवा में शिवपुर-लोहरपुरवा बाईपास मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक पंपिंगसेट से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में बाइक धू-धूकर जलने लगी। हादसे में पंपिंगसेट लेकर जा रहे सुरेंद्र चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि रोहित विश्वकर्मा बाइक से फरेन्दा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खेत में पानी चलाने के लिए पंपिंगसेट लेकर जा रहे सुरेंद्र चौरसिया से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.