Gorakhpur News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से अधेड़ की मौत, चालक पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलियां गांव निवासी छोटे लाल पांडेय (50) की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने उनके बेटे की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हादसे में शामिल पिकअप और उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक के बेटे नीलेश पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे उनके पिता बाइक से मझरिहा शिव मंदिर की तरफ से जसवल बाजार चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटे लाल पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। नीलेश के मुताबिक, घटना के समय गांव के दो लोग मौके पर मौजूद थे। उन्होंने हादसा देखने के साथ ही पिकअप का नंबर भी बताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.