Gorakhpur News: तेज रफ्तार डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा, चालक समेत पांच घायल
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: बेलीपार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा चौराहे के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने हाईवे किनारे सवारी उतार रहे टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम टेंपो को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में टेंपो चालक समेत करीब पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बेलीपार थाना क्षेत्र के जुड़ापुर निवासी संतोष मौर्या उर्फ टिल्लू टेंपो से गोरखपुर से सवारी लेकर कौड़ीराम की ओर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर महावीर छपरा चौराहे पर हाईवे किनारे टेंपो रोककर सवारी उतार रहे थे। इसी दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.