Gorakhpur News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला, मौके पर मौत
गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर को कुछ दूर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बिंदु देवी (42) पत्नी राजकुमार शुक्रवार को अपने 16 वर्षीय बेटे सूरज यादव के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा लेने जा रही थीं। सुबह करीब 11 बजे दोनों अभी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रामनगर पुलिस बूथ के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिर गए और दोनों ट्रेलर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.