Gorakhpur News: तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा, चालक फरार
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। रामजानकी मार्ग पर बुधवार दोपहर बड़हलगंज की तरफ से आ रहा मोरंग बालू लदा तेज रफ्तार ट्रेलर नगर पंचायत गोला के भीटी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेलर का नंबर बीआर 06 जीजी 7884 है। उस पर विनायक ट्रेवल लिखा है। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने या नींद आने की आशंका जताई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि वाहन स्वामी को सूचना दे दी गई है। ट्रेलर हटवाने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.