गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- स्कूल में बच्चे से मारपीट का आरोप Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र में तीन साल के बच्चे के साथ स्कूल में मारपीट करने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर थप्पड़ मारने और सिर पर नाखून से नोचने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि उन्होंने स्कूल का सीसीटीवी फुटेज देखा है, जिसमें शिक्षिका बच्चे को थप्पड़ मारती और उसके सिर पर नोचती दिख रही है। हालांकि आप का अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' सीसीटीवी फुटेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। उधर, बच्चे के पिता ने शिक्षिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस से स्कूल की सीसीटीवी फुटेज जल्द कब्जे में लेकर सुरक्षित कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बच्चे के डर और चोट के निशान बताए एचएन सि...