गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा ने तीन बार से इस सीट से जीत दर्ज कर रहे माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्हें शर्मा गुट के 17 जिलाध्यक्षों का भी समर्थन मिला हुआ है। उनके नाम की घोषणा से भाजपा से टिकट की टकटकी लगाने वाले डॉ. संजयन त्रिपाठी समेत कईयों को झटका लगा है। ध्रुव त्रिपाठी 5 अक्तूबर को अपना नामांकन कर सकते हैं。 यह भी पढ़ें- यूपी एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों का ऐलान, शिक्षक और स्नातक के लिए चेहरे तयध्रुव त्रिपाठी की पृष्ठभूमि मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले ध्रुव त्रिपाठी पेशे से शिक्षक हैं। वह माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। शर्म...