Gorakhpur News: तीन प्रतिशत डीए बढ़ोतरी कर्मचारियों से क्रूर मजाक: विनोद राय
गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए/डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 60 प्रतिशत किए जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के महामंत्री एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने इसे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के साथ क्रूर मजाक बताया। विनोद कुमार राय ने कहा कि खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, शिक्षा और चिकित्सा का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि से कर्मचारियों को वास्तविक राहत नहीं मिल पाएगी। बढ़ती महंगाई के कारण परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन डीए में बढ़ोतरी बाजार में बढ़े खर्च के मुकाबले नाकाफी है। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.