गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। तीन दिन से हो रही बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने खरीफ फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल जहां तेज हवा गिर गई है। वहीं लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा होने से खरीफ की अन्य फसलों की जड़ों को क्षति पहुंचने की आशंका है। कृषि विभाग ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और तेज हवा के दौरान फसल की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है。 यह भी पढ़ें- Kushinagar News: लगातार बारिश से कुशीनगर में तबाही, किसान बेहालखरीफ फसलों का आच्छादन जिले में खरीफ सीजन में अब तक 1,61,098 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न फसलों का आच्छादन हुआ है। इसमें धान का हिस्सा सबसे अधिक 1,44,722 हेक्टेयर है। ऐसे में लगातार बारिश और तेज हवा...