Gorakhpur News: तीन घंटे में गुमशुदा बालक सकुशल बरामद
गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। लापता बालक को हरपुर बुदहट पुलिस ने तीन घंटे में बरामद कर लिया। गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बच्चा लापता हो गया है। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। त्वरित कार्रवाई के चलते महज तीन घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.