Gorakhpur News: तीन एकड़ भूमि में हुई अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष अभिवन गोपाल के निर्देश पर टीम ने खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल रामलखना में करीब तीन एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग और निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।जीडीए के अनुसार, पहली कार्रवाई सुंदर विहार क्षेत्र में की गई। यहां महेंद्र प्रताप यादव, एके शर्मा और एके राय की ओर से करीब दो एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा दिलीप साहनी और अन्य सहयोगियों की ओर से करीब एक एकड़ भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को भी हटाया गया। जीडीए की प्रवर्तन टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध प्लाटिंग के लिए किए गए निर्माण और विकसित किए गए हिस्से को जमींदोज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.