गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वीं की छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अभिषेक, नितेश, राजकुमार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, 29 जुलाई को विद्यालय से वापस आ रही थी कि इस बीच गांव के उक्त तीनों व्यक्तियों ने मेरा हाथ पकड़ कर रास्ते के किनारे खींच कर बदसलूकी किए। फिर अगले दिन आरोपियों ने मारपीट भी की। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...