Gorakhpur News: तिकोनिया गांव की सड़क सोलर स्ट्रीट लाइट से हुई जगमग
गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: सचित्र: तिकोनिया ग्राम पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें। गोरखपुर। ग्राम पंचायत तिकोनिया नंबर-3 के मुख्य मार्ग पर क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत 100 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की दी गई हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह की पहल पर इस कार्य को दीपावली से पहले पूरा कराया गया। इसके लिए यूपीनेडा की ओर से एक से चार नवंबर तक लाइटें लगाने का कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने भी जिले में सभी प्रस्तावित सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना दीपावली से पहले सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में तिकोनिया नंबर-3 के मुख्य मार्ग पर निर्धारित अवधि में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य पूरा होग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.