गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़झील के किनारे मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक बन रही ताल रिंग रोड को पूरा करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने बाधक बन रहे निर्माण को हटाना शुरू किया है। शनिवार को महादेव झारखंडी के पार्वती नगर में बांध के पास रिंग रोड की जद में आ रहे एक मकान का करीब आधा हिस्सा ध्वस्त कर दिया। उधर कार्रवाई से प्रभावित मकान मालिक ने बिना पूर्व सूचना ध्वस्तीकरण करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। प्राधिकरण के अनुसार, करीब 4.8 किलोमीटर लंबी ताल रिंग रोड का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों पर बाधक निर्माण होने के कारण काम रुका हुआ था। अब इन्हें हटाकर निर्माण पूरा कराने की कार्रवाई की जा रही है। निर्माण में बाधा बन रहे मंदिर को भी एक-दो दिन में हटाया जाएगा। मंदिर को नई जगह श...