Gorakhpur News: ताल रिंग रोड कांड में तीन दिन बाद मुकदमा, एक हिरासत में
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल क्षेत्र के रिंग रोड पर कार सवार युवक-युवती के साथ मारपीट, मोबाइल लूट और कार में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज कर महराजगंज के दो युवकों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों में एक दिव्यांग भी है। होटल में काम करने वाली व झारखंड निवासी पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि गुरुवार देर रात वह अपने सहकर्मी के साथ कार से रामगढ़ताल रिंग रोड की ओर गई थीं। इसी दौरान कार की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। वह अपने साथियों को बुला लिया और कार को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की, कार में तोड़फोड़ कर मोबाइल छीनकर फरार हो गए。 यह भी पढ़ें- Bhabua News: रंगदारी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.