गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी नाला और सुंदरीकरण परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है। अगस्त माह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अगले मानसून सीजन में तारामंडल एरिया के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, आवागमन भी सुगम हो जाएगा।यह परियोजना वसुंधरा एन्क्लेव आवासीय योजना से शुरू होकर महाराणा प्रताप पार्क, ग्रीनवुड और गोरक्ष एन्क्लेव होते हुए चंपा देवी पार्क तक लगभग 2700 मीटर लंबाई में विकसित होगी। परियोजना के तहत सड़क के किनारे आने वाले चिन्हित तकरीबन 300 पेड़ों में से अधिकांश एक सीध के पेड़ों को बचने की कोशिश होगी। यही वजह है कि सड़क अलग अलग हिस्से में अलग अलग चौड़ी में स्मार्ट बनाई जाएगी।परियोजना के तहत जलनिकासी को...