गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। शहर के तारामंडल क्षेत्र एलआईसी ऑफिस के सामने उर्वी रिसोर्ट में श्रीराम कथा का आयोजन छह से 14 सितंबर तक किया जाएगा। विजय कौशल जी महराज एवं अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्रीराम कथा से पूर्व छह सितंबर को सुबह सात बजे भव्य कलश यात्रा राप्ती नदी के तट से निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्ग से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। कथा प्रतिदिन शाम 7 बजे शुरू होगी। नित्य पूजा पाठ सुबह 7 बजे होगा। कथा की पूर्णाहुति एवं हवन 14 सितंबर को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...