गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सिकरीगंज पुलिस ने तलवार के साथ तो गगहा पुलिस ने तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सिकरीगंज आशीष दुबे के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान सिकरीगंज के कटहरवा निवासी बृजेश यादव के रूप में हुई। वहीं, गगहा पुलिस ने अहिरौली निवासी विकास यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा बरामद किया। दोनों आरोपितों को अलग-अलग कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...