Gorakhpur News: तरकुलहा मेले से लापता नौवीं की छात्रा, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलहा माता मंदिर मेले से लापता हुई कक्षा नौ की छात्रा के मामले में पुलिस ने एक युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा की मां की तहरीर पर समीप के गांव निवासी निखिल निषाद, उसकी मां काजल निषाद और पिता महेंद्र निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि निखिल छात्रा को लंबे समय से परेशान कर फोन पर बात करने का दबाव बनाता था। रविवार को मेले से छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.