गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। तरकुलहा मंदिर परिसर में दुकान पर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देवीपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह मंदिर परिसर में प्रसाद और हवन सामग्री की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि एक सप्ताह पहले शिवा, राजकुमार, ध्रुप गौड़, संतोष यादव और अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...