Gorakhpur News: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र की मजनू चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुसहरा अंडरपास के पास से एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी आशीष सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध तमंचा लेकर पैदल अंडरपास की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान बिवेश यादव (22) पुत्र घनश्याम यादव निवासी बड़गहन, थाना गीडा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी कमर में खोंसा हुआ तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए तमंचा रखने की बात बताई। यह भी पढ़ें- तमंचा और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- चार मुकदमों में नामजद युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.