गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। लूट की सूचना के बाद सोमवार को पिपराइच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। सीओ चौरीचौरा और एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, लेकिन बताई गई लूट की घटना की प्रथम दृष्टया पुष्टि नहीं हो सकी।

जांच की स्थिति पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास राजनाथ साहनी नाम का व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह घटना के समय वहीं मौजूद था। बताया कि उससे पहले भी कुछ लोगों ने घटना और काली बाइक के आने-जाने के बारे में पूछा था, लेकिन उसने ऐसी कोई बाइक वहां से गुजरते नहीं देखी थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की। तुलसी (60), पार्वती (58) नरेश (30)...