Gorakhpur News: तबला वादन में निखिलने हासिल की पीएचडी
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के ललित कला एवं संगीत विभाग के शोधार्थी निखिल रंजन को उनके शोध विषय 'आधुनिक व्यावसायिक सुगम संगीत में अवनद्ध वाद्यों की भूमिका : एक विस्तृत अध्ययन' पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। निखिल रंजन की पीएचडी शोध की ऑनलाइन परीक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय की परीक्षक वंदना कल्ला ने लिया। शोध कार्य का निर्देशन प्रो. उषा सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, ललित कला एवं संगीत विभाग ने किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ. प्रदीप साहनी, डॉ. प्रदीप राजौरिया, डॉ. श्रद्धा शुक्ला, डॉ. शैलेश सिंह उपस्थित रहे। निखिल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध निर्देशक, गुरुजनों, विभागीय शिक्षकों, सहपाठियों एवं परिवार के सहयोग को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.